स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर को हाल ही में एक धमकी से भरा लेटर प्राप्त हुआ है।
इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिकायत के आधार पर वर्सोवा थाने में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।