आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है – UNGA में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

देश विदेश

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के सबसे बड़े डेमोक्रेटिक देश से 1.2 बिलियन लोगों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं।

उन्होंने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह नया भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर पांच प्रण लिए थे। हम भारत को विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने दुनिया को वैक्सीन दी, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आज हमारा फोकस ग्रीन ग्रोथ, एक्सेसबल हेल्थ पर है। दुनिया कोरोना के बाद आर्थिक संकट से गुजर रही है। फ्यूल, फर्टिलाइजर और फूड को लेकर संकट बना हुआ है। यूक्रेन संकट से भी कई दिक्कतें हुई हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र की महासभा में पाकिस्तान का नाम लिए बिना निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। आतंकवाद का बचाव करने वालों का भी पर्दाफाश होगा। भारत आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है। भारत ने सीमापार से सालों तक आंतकवाद सहा है। 

Share from here