कर्नाटक के बीदर में दशहरे पर कुछ लोगों ने महमूद गेवान मदरसा और मस्जिद के मैदान में घुसकर पूजा की। यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत एक विरासत स्थल है। इस दौरान लोगों ने नारे भी लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस 5 आरोपियों की तलाश कर रही है।
एसपी डेक्का किशोर बाबू ने कहा कि निजाम काल से दशहरा के दौरान पूजा करने की नियमित प्रथा है। मस्जिद परिसर के अंदर एक मीनार है। आमतौर पर 2-4 लोग आते हैं, लेकिन इस बार अधिक संख्या में लोगों ने प्रवेश किया। हमने प्राथमिकी दर्ज की है। बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Share from here
