breaking news

पंजाब – बेअदबी मामले में आराेपित डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या

पंजाब
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत लगातार बदतर हाेती जा रही है। बेअदबी मामले में आराेपित डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुल 6 हमलावर 3 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। आते ही उन्हाेंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की मौत हो गई। जबकि एक साथी और गनमैन हाकम सिंह को भी गोलियां लगी। उन्हें घायलावस्था में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक प्रदीप सिंह का कत्ल करने से पहले उसकी रेकी की गई थी। चूंकि सुबह सड़कें खाली होती हैं और आसपास लोग भी कम होते हैं, इसलिए आरोपियों वारदात को अंजाम देने के लिए यही समय चुना।

Share from here