Advertisement
breaking news

टीटागढ़ – लकड़ी समझकर तापने के लिए लगाई आग में डाला बम, हुआ ब्लास्ट

बंगाल

उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ में आग तापने के दौरान लकड़ी समझकर बम डालने से ब्लास्ट हो गया जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। टीटागढ़ थाने के पास में उडोन पाड़ा कर्बला इलाके में यह घटना घटी। पुलिस के मुताबिक, आग बुझती देखकर 11 साल के मुहम्मद अफरोज ने वहां पड़ी कुछ ईंटों के बीच से लकड़ी के टुकडा समझकर बम उठाया और आग में डालने की कोशिश की। उसी दौरान ब्लास्ट हो गया। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसके पैर से लेकर चेहरे तक झुलस गया है। बायां हाथ भी उड़ गया है। उसे बैरकपुर बीएन बसु अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर लड़के को आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari