breaking news

ईशान किशन ने तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 210 रनों की तूफानी पारी खेली। चटगांव के जहूर अहमद चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में किशन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई और ये कारनामा कर दिखाया। किशन ने इस दौरान धुरंधर क्रिस गेल का तूफानी दोहरे शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ईशान किशन ने 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। गेल ने 138 गेंदों में डबल सेंचुरी जड़ी थी। इस तरह भारतीय क्रिकेटर ने विश्व कीर्तिमान रच दिया। किशन 210 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने 131 गेंदों की अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए।

Share from here