Advertisement
sunlight news

विधाननगर मेयर पद से सब्यसाची का इस्तीफा

कोलकाता

कोलकाता। विधाननगर नगर निगम के मेयर और राजारहाट के विधायक सब्यसाची दत्त ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘मेयर पद पर रहते हुए मैंने भ्रष्ट कारोबारियों और गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ लगातार आवाज उठाई। राजारहाट इलाके के जलाशयों के मुद्दे पर सरकार से कोई मदद नहीं मिली। मेयर पद पर रहते हुए नगर पालिका कानूनों की रक्षा नहीं कर पाने के कारण मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है।’

Advertisement

एक दिन पहले ही कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सब्यसाची के पक्ष में फैसला सुनाया था। विधाननगर नगर निगम में उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को न्यायालय ने रद्द कर दिया था और दो दिन के अंदर नए सिरे से उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्देश नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा चक्रवर्ती को दिया था।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले 7 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय सब्यसाची के घर गए थे। दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई थी। इसके बाद सब्यसाची के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हुईं। राय से मुलाकात पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी नाराज हुई थीं। बावजूद इसके सब्यसाची ने लगातार ममता बनर्जी और अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा जारी रखा।

बालाकोट हवाई हमले पर ममता बनर्जी की टिप्पणी पर उन्होंने कहा था जो लोग वायु सेना पर सवाल खड़ा कर रहे हैं उन्हें देश माफ नहीं करेगा। लोकसभा चुनाव के बाद भी उन्होंने पार्टी और सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari