Advertisement
sonbhadra-four-leaders-of-tmc-has-been-stopped-by-varanasi-police

सोनभद्र जा रहे टीएमसी सांसदों को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश

वाराणसी। घोरावल के उम्भा गांव में हुए खूनी संघर्ष में मारे गए ग्रामीणों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी पूरे देश में उबाल मारने लगी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद शनिवार को उम्भा नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के दल को पुलिस ने वाराणसी एयरपोर्ट पर रोक लिया। इस दौरान धरने में बैठने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इसको लेकर प्रदेश सरकार अब विपक्ष के ​निशाने पर है।

Advertisement

घोरावल नरसंहार में पीड़ित परिवार से मिलने को लेकर चुनार गेस्ट हाउस में पिछले 24 घंटे से अघोषित रूप से नजरबंद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के धरने को देख अन्य विपक्षी दल भी सक्रिय हो गए हैं।

इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने अपने दल के चार सांसदों डेरेक ओ ब्रॉयन, सुनील मंडल, अबीर रंजन बिस्वास और उमा सरेन को शनिवार को घोरावल,सोनभद्र पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए भेजा। सांसदों का दल जैसे ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुचा वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हे रोक लिया और बाद में हिरासत में लिया। सांसदो ने इसकी जानकारी ट्विटर पर वीडियो जारी कर दी।

उधर, सोनभद्र जिला प्रशासन ने जिले में दो महीने के लिए धारा-144 लगा दी हैं। प्रशासन का कहना है कि बिना उसकी अनुमति के कोई भी सोनभद्र नहीं जा सकेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari