sunlight news

जगदीप धनखड़ होंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, राष्ट्रपति ने छह राज्यों के राज्यपाल किए नियुक्त

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति व स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं उनके स्थान पर बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को स्थानांतरित कर मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। लालजी टंडन के स्थान पर फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल, रमेश बैस को त्रिपुरा और आर.एन. रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Share from here