Advertisement
Manipur Violence

Manipur Violence – मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हुई हिंसा, चुराचांदपुर जिले में इंटरनेट बंद, 144 लागू

अन्य

मणिपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना (Manipur Violence) के बाद सरकार ने इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह चुराचांदपुर में एक जिम का उद्घाटन और एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। उनके दौरे से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ ने हमला बोल दिया और तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।

Advertisement

Manipur Violence के बाद जिले में इंटरनेट सर्विस बंद

इसके बाद जिले में इंटरनेट सर्विस बंद करने के साथ-साथ धारा 144 लगा दी गई है। घटना न्यू लमका की है। यहां भीड़ ने पीटी स्पोर्ट्स कॉम्पेल्क्स में बने ओपन जिम को भी आगे हवाले कर दिया था। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला आरक्षित वन क्षेत्र को खाली कराने केलिए चलाए जा रहे बेदखली अभियान से जुड़ा हुआ है जिसका किसान और आदिवासी निवासी पिछले काफी समय से विरोध कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari