Advertisement
breaking news

North Bengal Bandh – कूचबिहार में बंद को लेकर अशांति, जलपाईगुड़ी में भिड़े बीजेपी-तृणमूल कार्यकर्ता

बंगाल

कालियागंज में पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के आरोप को लेकर भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटे के उत्तर बंगाल बंद (North Bengal Bandh) को लेकर कई जगहों पर तनाव की स्थिति हो गई है। कूचबिहार में सुबह से ही अशांति की तस्वीरें सामने आई हैं। भाजपा कार्यकर्ता-समर्थक आज सुबह से सड़क पर उतरे। कूचबिहार में सरकारी बस के शीशे तोड़े गए। बस चालक घायल हो गया है। कही कही पर बीजेपी – तृणमूल कार्यकर्ताओं के सामने आने से स्थिति बिगड़ गई। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने स्थिति संभाली।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari