breaking news

Bishnupur – विष्णुपुर में टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

बंगाल

पंचायत चुनाव के बाद भी हिंसा का दौर चालू है। दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर (Bishnupur) में तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की रात तृणमूल कार्यकर्ता प्रलय मंडल पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से तृणमूल कांग्रेस समर्थक की मौत हो गई।

Bishnupur

परिजनों के मुताबिक बीरेन मंडल और प्रणब उर्फ ​​बेताल मंडल के बीच इलाके पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। प्रणब मंडल को उनके भाई प्रलय मंडल इस झमेले से निकालना चाहते थे। इस वजह से बीरेन उससे नाराज था। कथित तौर पर उसी आक्रोश के कारण बीरेन और उसके समर्थकों ने प्रलय मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी। तृणमूल कांग्रेस के मुताबिक प्रलय मंडल उनके समर्थक थे।

प्रणब के मुताबिक, उन्होंने 2021 में विधानसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस के लिए काम किया। और बीरेन ने बीजेपी के लिए काम किया। दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक वैचारिक टकराव था। आरोप था कि राजनीतिक कारणों से उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से बीरेन मंडल फरार है।

Share from here