Advertisement
PM Modi in MP

PM Modi in MP – अगर मध्य प्रदेश कांग्रेस के हाथों में गया तो राज्य को फिर से बीमारू बना देगी – प्रधानमंत्री मोदी

मध्य प्रदेश

PM Modi in MP – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश में बड़ी राजनीतिक रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा के विचार का ही नहीं विकास का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।

Advertisement

एमपी में कांग्रेस की पहचान थी कुशासन, कुनीति और करोडो का करप्शन – PM Modi in MP

पीएम ने कहा कि एमपी में कांग्रेस की पहचान थी कुशासन, कुनीति और करोडो का करप्शन। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लम्बे समय तक कांग्रेस का ही साशन रहा लेकिन कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया।

पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया।

गर मध्य प्रदेश कांग्रेस के हाथों में गया तो राज्य को फिर से बीमारू बना देगी – PM Modi in MP

पीएम ने कहा कि यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी, युवाओं ने खस्ता हाल सड़कें नहीं देखी, युवाओं ने अंधेरे में रहने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अगर मध्य प्रदेश कांग्रेस के हाथों में गया तो राज्य को फिर से बीमारू बना देगी।

कांग्रेस वो जंग लगा लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है – PM Modi in MP

कांग्रेस के पास भविष्य की सोच नहीं बची। कांग्रेस वो जंग लगा लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। पीएम ने कहा कांग्रेस वाले सिर्फ नकारात्मकता फैलाते हैं। भारत कुछ भी नया करे, कोई भी उप्लब्धि हासिल करे, कांग्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आता। कांग्रेस ना खुद बदलना चाहती है और ना ही देश को बदलने देना चाहती है।

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीबों का जीवन मायने नहीं रखता – PM Modi in MP

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीबों का जीवन मायने नहीं रखता। कांग्रेस नेताओं के लिए गरीबों का जीवन एक एडवंचर टूरिज्म है। उनके लिए गरीब की बस्ती पिकनिक मनाने का, वीडियो शूटिंग कराने का लोकेशन बन गई है। कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान बन गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari