Health Recruitment – भर्ती भ्रष्टाचार, नगर निगम नियुक्तियों में अनियमितता के आरोपों पर केंद्रीय जांच एजेंसीयां जांच कर रही है। इन सबके बीच नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भर्तियों में भी अनियमितता के आरोप लगाएं हैं।
Health Recruitment –
शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि 2011 से राज्य के स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड के माध्यम से भर्ती में अनियमितता हुई है।
इतना ही नहीं शुवेंदु ने आरोप लगाया गया है कि तबादले में कुछ प्रभावशाली लोग शामिल हैं। विपक्षी दल के नेता ने इस बारे में अधिक विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए आरटीआई भी दायर किया है।
शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर आरटीआई आवेदन की तस्वीर के साथ यह बात कही। उन्होंने राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राज्य लोक सूचना अधिकारी को पत्र भेजा है।
विपक्षी नेता ने सवाल किए है कि 2011 से स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड के माध्यम से कितने लोगों की भर्ती की गई है। किस वर्ष, कितने लोग, किस पद (डॉक्टर, नर्स, क्लर्क, सफाईकर्मी आदि) पर हैं।
उनकी नियुक्ति सबसे पहले कहां हुई थी, वर्तमान में वे किस अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं।