Sandeshkhali में उग्र स्थिति पैदा हो रखी है। शाहजहाँ के करीबी शिबू हाजरा के खिलाफ संदेशखाली के लोगों का विरोध खुल के सामने आया है।
Sandeshkhali
कल जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को देखने को मिले भीषण स्थिति में इस बार प्रशासन की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है।
संदेशखाली में धारा 144 जारी कर दी गई। संदेशखाली मामले में दोषियों को कड़ी सजा दी जाने की बात कही गई।
इसके तुरंत बाद डीजी एससीआरबी सिद्धिनाथ गुप्ता, आईजी प्रशासन एसआर झांझरिया, डीआइजी बारासात सुमित कुमार, एसपी बशीरहाट समेत विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी संदेशखालीमुखी पहुचे।
राज्य पुलिस के एडीजी (कानून-व्यवस्था) मनोज वर्मा ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।
Share from here
