Advertisement
breaking news

Sandeshkhali घटना पर भाजपा ने किया केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों की 6 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन

बंगाल दिल्ली

Sandeshkhali की घटना पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

Advertisement

Sandeshkhali

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की घटना को हृदय विदारक बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य में महिला उत्पीड़न एवं गुंडागर्दी की घटनाएं निरंतर हो रही हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

6 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति घटना स्थल पर जाकर तथ्यों की जानकारी एकत्रित कर अपनी रिपोर्ट शीघ्र ही उन्हें सौंपेगी। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को इस उच्चस्तरीय समिति का संयोजक बनाया गया है।

समिति के अन्य सदस्यों में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, सांसद सुनीता दुग्गल, सांसद कविता पाटीदार, सांसद संगीता यादव और बृजलाल ( राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ) इसमें शामिल हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari