Advertisement
Ind vs eng test

Ind vs Eng – यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, भारत का स्कोर 196/2

खेल

Ind vs Eng – भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 196/2 है। गिल और जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद पारी संभाली।

Advertisement

Ind vs Eng

यशस्वी जायसवाल ने 122 बॉल में सेंचुरी पूरी कर ली है और इंग्लैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है।हालांकि कमर में दर्द के कारण जायसवाल चले गए।

उनकी जगह पाटीदार बल्लेबाजी करने आए। पाटीदार शून्य पर आउट हो गए। उनके बाद कुलदीप यादव नाइट वाचमैन के रूप में आए। गिल 65 पर नाबाद है।

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन की गैरहाजिरी के बावजूद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 319 रनों पर समेटते हुए 126 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव (2) ने टॉप ऑर्डर में 2 बड़े विकेट लेकर इंग्लैंड के पतन की शुरुआत की और फिर मोहम्मद सिराज (4), रवींद्र जडेजा (2) ने बाकी बल्लेबाजों को निपटा दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari