Advertisement

Sheikh Shahjahan को ED को क्यों नहीं सौंपा, बीजेपी का आरोप – कानूनी सुरक्षा देने के लिए हुई गिरफ्तारी

दिल्ली बंगाल

Sheikh Shahjahan – सन्देशखाली मामले में 55 दिनों बाद गिरफ्तार शेख शाहजहां को लेकर आज भाजपा ने ममता सरकार और पुलिस पर हमला बोला है।

Advertisement

Sheikh Shahjahan

सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आखिरकार 56 दिनों बाद शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि सोचने वाली बात है कि गिरफ्तारी में महिला उत्पीड़न, रेप या रेप के लिए उकसाने जैसी कोई धारा नही लगाई गई है। पुलिस ने भी कहा कि कोर्ट से स्टे के कारण अबतक गिरफ्तारी नही हुई।

स्टे हटते ही गिरफ्तारी हो गई। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इसका मतलब ये जो गिरफ्तारी हुई है वो ईडी के विषय वाले मामले में हुई है। ऐसे में पुलिस शाहजहां को ईडी को क्यों नही सौंप देती है।

उन्होंने कहा कि Sheikh Shahjahan अबतक ममता सरकार और पुलिस में सेफ था। अब ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे सुरक्षा देने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शेख शाहजहां की कोर्ट में पेशी देख ऐसा नही लग रहा कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है बल्कि ऐसा लग रहा है कि पुलिस उसे सुरक्षा देकर ला रही हो।

उन्होंने कहा कि सन्देशखाली का संदेश पूरे देश और समाज को साफ है। उन्होंने कहा कि इसी शाहजहां शेख को सीएम ने फ्लोर ऑफ दी हाउस पर डिफेंड करने का काम किया था। अब टीएमसी और इंडिया गठबंधन इसपर चुप क्यों हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari