Advertisement
breaking news

Garden Reach में निर्माणाधीन मकान गिरा, कई घायल

कोलकाता

Garden Reach में एक बहुमंजिला निर्माणाधीन मकान गिर गया है। वार्ड नंबर 134 में गार्डेनरिच के फतेहपुर बनर्जी पारा लेन में सोमवार आधी रात को घटना घटी।

Advertisement

Garden Reach

पांच मंजिला इमारत के आसपास कई झोपड़ियां हैं। मकान उनके ऊपर गिर गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

आपदा प्रबंधन बल और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर हैं। बचाव कार्य जारी है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनीत गोयल और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

स्थानीयों के मुताबिक, कई दिनों से बहुमंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब 12 बजे यह पास के झोपड़ी पर गिर गया।

घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा था। जिसके कारण बचाव कार्य मे दिक्कत आ रही है जिससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari