Advertisement

Garden Reach – सीएम ममता बनर्जी पहुँची घटनास्थल पर, गिरे मकान को बताया अवैध निर्माण, 2 की मौत

कोलकाता

Garden Reach में कल देर रात गिरे निर्माणाधीन मकान के बाद आज सुबह सीएम ममता बनर्जी घटनास्थल पहुँची। उन्होंने घटना पर दुख जताया है और कहा कि जो निर्माण हो रहा था वो अवैध था और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

Advertisement

Garden Reach

वहीं मेयर फिरहाद हकीम ने अवैध निर्माण बताते हुए वाम पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घटना में 2 लोगों की मौत हई है, 15 लोग घायल हुए हैं।

अभी भी 5 लोग मलबे में फंसे हुए हैं। राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है। मृतकों को मुआवजे के तौर पर 5 लाख, घायलों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कल देर रात गार्डन रिच में एक निर्माणाधीन मकान झोपड़ियों पर गिर गया था जिसमे 15 घायल हुए 2 की मौत हो गई थी।

स्थानीयों ने कई मकानों को अवैध बताते हुए कहा कि तालाबों को भर भर के संकरे जगह पर मकान बना दिए गए है। शिकायत के बाद भी कुछ नही हुआ।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari