सनलाइट, कोलकाता। Rajasthan Brahman Sangh एवं विप्र फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
Rajasthan Brahman Sangh

कार्यक्रम में विख्यात कवि राहुल अवस्थी ने इंटरनेशनल सोसायटी फॉर परशुराम कॉन्सियसनेस द्वारा प्रकाशित भगवान परशुराम ग्रंथ का लोकार्पण किया।
ग्रंथ संपादक इस्पेक की राष्ट्रीय संयोजक डॉ हर्षा त्रिवेदी डूँगरपुर, वरिष्ठ साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी, युवा जर्नलिस्ट सुमित शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहे।
समारोह में कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भारी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने मेलमिलाप, सांस्कृतिक प्रस्तुति, ढोल चंग की धमाल एवम केशरिया ठंडाई व स्वरूचि भोज का आनंद लिया।
मंच पर संरक्षक बनवारीलाल सोती, विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष किशन गोस्वामी, दुर्गा व्यास, पार्षद महेश शर्मा, पार्षद विजय ओझा, राजेन्द्र खंडेलवाल, राजकुमार व्यास एवं सुशील ओझा ने वक्तव्य रखा।
राहुल अवस्थी ने भगवान परशुराम के जीवन के विभिन्न आयामो से उपस्थितजनों को परिचित करवाया। उत्सवमूर्ति डॉ हर्षा त्रिवेदी ने ग्रंथ के संपादन का दायित्व प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन दुर्गा व्यास एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिखवाल ने किया। संगठन की महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और शानदार बनाया।
टीम रंग रसिया रिसड़ा ग्रुप ने चंग की धुन पर राजस्थानी गीतों से कार्यक्रम की सुषमा को द्विगुणित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कविता शर्मा, संगीता नांगला,
रेणु मिश्रा, सीमा मिश्रा, वंदना चोटिया, नीता आसोपा, रेखा शर्मा, योगेश तिवाड़ी, राधेश्याम पंचारिया, गणेश डोकवाल, किशन सूंठवाल, शिव थानवी, गोपाल पुरोहित,
अभिषेक चौमाल, अभिषेक कौशिक, नंदकिशोर राजपुरोहित, स्वयंप्रकाश पुरोहित, पवन शर्मा ने महती भूमिका अदा की। उपरोक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन बंगाल के महासचिव राजकुमार व्यास ने दी।

