Kolkata Temperature

Weather Update – दक्षिण बंगाल के 4 जिलों में लू का रेड अलर्ट

बंगाल

Weather Update – भीषण गर्मी से परेशान दक्षिण बंगाल में अभी भी मौसम में राहत नही दिख रही है। दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिले लू की चेतावनी हैं।

Advertisement

Weather Update

चार जिलों पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान और बांकुरा में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों में अत्यधिक गर्मी की येलो चेतावनी जारी की गई है।

कोलकाता में भी गर्मी जारी रहेगी। पूरे सप्ताह लू की स्थिति बनी रहेगी। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल में अगले सप्ताह तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

गुरुवार और शुक्रवार को 9 जिलों में अत्यधिक लू की चेतावनी रहेगी। कोलकाता में अब तक पारा सूचकांक 40 के आसपास बना हुआ है।

संभावना है कि अगले हफ्ते दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा। जिससे गर्मी और बढ़ेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari