Lok Sabha Election Results 2024

Loksabha Election Result – बिष्णुपुर में मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी टीएमसी आपस मे भीड़े

बंगाल

Loksabha Election Result – विष्णुपुर में मतगणना केंद्र के बाहर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही दूसरे राउंड की गिनती के नतीजे घोषित हुए, तृणमूल और बीजेपी ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।

Advertisement

Loksabha Election Result

कुछ देर तक झड़प जारी रहने के बाद केंद्रीय बल और पुलिस ने पहुँच स्थिति नियंत्रण में की। फिलहाल इलाके में शांति है।

बीजेपी के मुताबिक, मंगलवार को दूसरे राउंड की गिनती खत्म होने पर बिष्णुपुर हाई स्कूल के मतगणना केंद्र से घोषणा की गई कि बीजेपी उम्मीदवार सौमित्र खान 10,000 वोटों से आगे हैं।

इसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कैंप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने मैदान के बीच में प्रशासन द्वारा बनाये गये बैरिकेड को तोड़ कर हमला कर दिया।

बीजेपी कैंप में कुर्सी टेबल पंखा तोड़ दिया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक कार में भी तोड़फोड़ की गई। पूरा मैदान रणक्षेत्र बन गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari