Tiranga Yatra – Tiranga Yatra – कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार 26 जुलाई को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
Tiranga Yatra
यह जानकारी पंकज सिंघानिया ने दी। उन्होंने बताया कि सेल्यूट तिरंगा उत्तर कोलकाता के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
यात्रा हाथी बागान के पास स्टार थिएटर से शाम 4 बजे प्रारंभ होगी और टाला पोस्ट ऑफिस के पास शहीद कनद भट्टाचार्य के निवास स्थान पर पहुंचेगी जहां भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
पंकज सिंघानिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर निकाली जाने वाली इस यात्रा के लिए हर साल की भांति इस वर्ष भी सभी सदस्य और कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
Share from here
