Arvind Kejriwal – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए इंडिया गठबंधन आज विरोध प्रदर्शन करेगा।
Arvind Kejriwal
जंतर-मंतर में यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसकी जानकारी AAP सांसद संजय सिंह ने दी है।
उन्होंने कहा कि आंदोलन का मकसद न्याय की मांग करना और केजरीवाल के नेतृत्व का समर्थन करना है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी BJP पर सीएम केजरीवाल की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है।
पार्टी उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा कर रही है कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार गिरा है।
संजय सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, सीपीआइ, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी), शिव सेना (यूबीटी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन जैसे दल भी रैली में आ रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर की विरोध रैली में शामिल होने वाले नेताओं के नाम मंगलवार को पता चल जाएंगे।