Ipl नीलामी – ख़रीदे गए 62 खिलाड़ी, पेट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी

खेल

कोलकाता। Ipl के 13वें सीजन के लिए कोलकाता में गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया हुई। प्लेयर ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने 62 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इसमें 33 भारतीय एवं 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को खरीदने में 140.3 करोड़ रुपये खर्च किए। प्लेयर ऑक्शन में अधिकतम 73 खिलाड़ियों की बोली लगाई जा सकती थी।

प्लेयर ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे मंहगे खिलाड़ी के रूप में बिके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज के साथ सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ही हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल किंग्स दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे। मैक्सवेल को किग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा। मैक्सवेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। तीसरे नंबर पर क्रिस मॉरिस रहे। इस साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर को 10 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है।

भारतीय खिलाड़ियों में सबसे मंहगे पीयूष चावला बिके। चावला को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। इसके अलावा 48 साल के स्पिनर प्रवीण तांबे ऑक्शन में बिकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्हें केकेआर ने खरीदा। उधर, सबसे युवा अफगानिस्तान के नूर अहमद को किसी ने फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। वहीं, अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए युवा लेग स्पिनर रवि विश्नोई चौंकाने वाला नाम रहा। बिश्नोई को किंग्स इलेवन ने दो करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी सूची-

बल्लेबाज:

क्रिस लिन(ऑस्ट्रेलिया)-2 करोड़-मुंबई इंडियन

एरॉन फिन्च(ऑस्ट्रेलिया)-4.4 करोड़-आरसीबी

जेसन रॉय(इंग्लैंड)-1.5 करोड़-दिल्ली कैपिटल्स

इयॉन मॉर्गन(इंग्लैंड)-5.25 करोड़-केकेआर

रॉबिन उथप्पा-3 करोड़-राजस्थान रॉयल्स

प्रियम गर्ग-1.9 करोड़-हैदराबाद

विराट सिंह-1.9 करोड़-हैदराबाद

राहुल त्रिपाठी-60 लाख-केकेआर

हेटमायर (वेस्टइंडीज)-7.75 करोड़-दिल्ली कैपिटल्स

डेविड मिलर(द अफ्रीका)-75 लाख-राजस्थान रॉयल्स

सौरभ तिवारी- 50 लाख-मुंबई इंडियंस

टॉम बेंटन(इंग्लैंड)-1 करोड़-केकेआर

ऑलराउंडर:

मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)-10.75 करोड़-किंग्स इलेवन पंजाब

क्रिस मॉरिस (द.अफ्रीका)-10 करोड़-रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

सैम कुरेन (इंग्लैंड)-5.5 करोड़-चेन्नई सुपर किंग्स

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)-15.5 करोड़-केकेआर

क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)-1.5 करोड़-दिल्ली कैपिटल्स

वरुण चक्रवर्ती- 4 करोड़ – केकेआर

दीपक हुडा- 50 लाख -किंग्स इलेवन पंजाब

यशस्वी जायसवाल -2.4 करोड़ -राजस्थान रॉयल्स

मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)- 2 करोड़-हैदराबाद

जिमी नीशम (न्यूजीलैंड)- 50 लाख -किंग्स इलेवन पंजाब

संदीप बावनका- 20 लाख-हैदराबाद

पवन देशपांडे-20 लाख-रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया)-4.8 करोड़-दिल्ली कैपिटल्स

क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)-20 लाख-केकेआर

फैबियन एलेन(वेस्टइंडीज)-50 लाख-हैदराबाद

क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड)-3 करोड़-किंग्स इलेवन पंजाब

तेजिंदर ढिल्लन-20 लाख -पंजाब

अब्दुल समद-20 लाख -हैदराबाद

अनिरुद्ध जोशी-20 लाख-राजस्थान रॉयल्स

दिग्विजय देशमुख-20 लाख-मुंबई इंडियंस

प्रिंस बलवंत राय सिंह-20 लाख-मुंबई इंडियंस

संजय यादव-20 लाख-हैदराबाद

टॉम कुरेन (इंग्लैंड)-1 करोड़-राजस्थान

इसरू उडाना-50 लाख-रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

विकेटकीपर:

एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया)-2.4 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स

अनुज रावत -80 लाख-राजस्थान रॉयल्स

प्रभसिमरन सिंह-55 लाख -किंग्स इलेवन पंजाब

जे फिलिप (ऑस्ट्रेलिया)-20 लाख-आरसीबी

निखिल नाइक-20 लाख -केकेआर

शहबाज अहमद-20 लाख -रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

गेंदबाज:

कूल्टर नाइल (ऑस्ट्रेलिया)-8 करोड़ -मुंबई इंडियंस

शेल्डन कॉटरेल (वेस्टइंडीज)-8.5 करोड़-किंग्स इलेवन पंजाब

जयदेव उनादकट-3 करोड़-राजस्थान रॉयल्स

पीयूष चावला-6.75 करोड़-चेन्नई सुपर किंग्स

आकाश सिंह-20 लाख-राजस्थान रॉयल्स

कार्तिक त्यागी-1.3 करोड़- राजस्थान रॉयल्स

इशान पोरेल-20 लाख -किंग्स इलेवन पंजाब

एम सिद्धार्थ-20 लाख-केकेआर

रवि विश्नोई-2 करोड़-किंग्स इलेवन पंजाब

जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)-2 करोड़-चेन्नई सुपर किंग्स

मोहित शर्मा-50 लाख-दिल्ली कैपिटल्स

तुषार देशपांडे-20 लाख -दिल्ली कैपिटल्स

आर साईं किशोर -20 लाख-चेन्नई सुपर किंग्स

मोहसिन खान-20 लाख-मुंबई इंडियन

केन रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)-4 करोड़-रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

ओशेन थॉमस (वेस्टइंडीज)-50 लाख-राजस्थान

प्रवीण तांबे -20 लाख -केकेआर

डेल स्टेन (द अफ्रीका)-2 करोड़-रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

एंड्र्यू टाई (ऑस्ट्रेलिया)-1 करोड़-राजस्थान रॉयल्स

Share from here