Advertisement
breaking news

Wayanad Landslide – राहुल गांधी – प्रियंका गांधी वायनाड रवाना

अन्य

Wayanad Landslide – लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नई दिल्ली से वायनाड के लिए रवाना हो गए हैं।

Advertisement

Wayanad Landslide

वह वायनाड में भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी जा रही हैं। दोनों भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

पहले दोनों नेता बुधवार को वायनाड जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें अपना यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि केरल के वायनाड जिले में सोमवार को हुए भूस्खलन के कारण अभी तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

घटना में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी खबर है और कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari