Firhad Hakim – फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने गए कोलकाता नगर निगम के कार्यकर्ता पर हमला किया गया। घटना पर्णश्री में हुई। इस घटना में एक तृणमूल कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया।
Firhad Hakim
आरोपी का नाम अभिजीत मैत्रा है। आरोपी को बुधवार को अलीपुर कोर्ट से जमानत मिल गयी इस बीच, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इस घटना पर गुस्सा जताया है।
कोलकाता के मेयर ने टिप्पणी की कि अगर कोई हमारी नगर पालिका के किसी भी कर्मी का अपमान करता है, उस पर हाथ उठाता है तो यह मेरे ऊपर हाथ उठाने के बराबर है. क्योंकि, मैं नगर निगम का नेतृत्व करता हूं।
मंगलवार को निगम के अधिकारी फुटपाथ पर गुमटी को हटाने गए थे। तृणमूल कार्यकर्ता पिकलू ने निगम कर्मी को रोका। उस पर अधिकारी को पीटने और परेशान करने का आरोप है।
पर्णश्री पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पिकलू को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पिकलू बेहाला पूर्व विधायक रत्ना चट्टोपाध्याय का करीबी है।