झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। अभी तक मिले रुझानों में भाजपा 35, कांग्रेस गठबंधन की 32, आजसू- 8, जेवीएम 3, आरजेडी 1 और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रही है।
पहले पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा के नीलकंठ मुडा अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा यहां जहां एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है, वहीं कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की नजर सत्ता पर दोबारा वापसी की है।
