breaking news

CBI Raid – सुबह से सीबीआई का एक्शन, कोलकाता, हावड़ा सहित कई जगहों पर छापेमारी

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

CBI Raid – आज सुबह से सीबीआई एक्शन में हैं। आरजीकर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के बेलियाघाटा घर के अलावा इंटाली, केष्टोपुर और हावड़ा के हाटगाछा में भी सीबीआई की टीम पहुँची है।

CBI Raid

इंटाली में आरजीकर के पूर्व सुपर संजय वशिष्ठ के घर सीबीआई टीम पहुँची है। केष्टोपुर में आरजीकर के फॉरेंसिक विभाग के चिकित्सक देबाशीष सोम के घर सीबीआई के घर सीबीआई पहुँची है।

हावड़ा में आरजीकर के सप्लायर विप्लव सिंह के घर सीबीआई पहुँची। माना जा रहा है कि ये रेड अस्पताल में अनियमितता के आरोपों को लेकर हुई है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार ये रेड इन जगहों के अलावा भी बहुत से जगहों पर जारी है।

अख्तर अली ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी थी।

उल्लेखनीय है संदीप घोष के घर भी सीबीआई पहुँची है। करीब 1 घंटे 20 मिनट बाद संदीप घोष ने दरवाजा खोला और सीबीआई अंदर प्रवेश कर सकी।

Share from here