breaking news

Train Derail – सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मध्य प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Train Derail – मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

Train Derail

रेलवे के मुताबिक फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और अपने गंतव्य की तरफ रवाना कर दिए गए हैं। ट्रेन इंदौर से आ रही थी।

जब ट्रेन धीमी गति से जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर बढ़ रही थी तब 2 डिब्बे पटरी से उतर गए।

घटना सुबह करीब 5.50 बजे प्लेटफॉर्म से करीब 150 मीटर दूर हुई। जानकारी मिलते ही रेलवे के सीनियर अधिकारी दुर्घटना नियंत्रण ट्रेन के साथ मौके पर पहुंचे।

Share from here