Advertisement
breaking news

Train Derail – मथुरा में मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेक बाधित, कई ट्रेनें डाइवर्ट

उत्तर प्रदेश

Train Derail – उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार रात एक मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी झांसी से सुंदरगढ़ जा रही थी। हादसा वृंदावन के पास हुआ।

Advertisement

Train Derail

इसके कारण कई ट्रेनों का रूट प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस रेल हादसे में लाइन सप्लाई वाले खंभे भी टूट गए हैं।

बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक को ठीक करने में कम से कम 12-15 घंटे लगेंगे। जिसके कारण कई ट्रेनें डाइवर्ट की गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari