Advertisement
breaking news

Bahraich – मृतक के परिवार से मिलेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश

Bahraich – उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो गुटों के बीच रविवार को हिंसक झड़प हुई। हिंसाग्रस्त इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

Advertisement

Bahraich

हालत तनावपूर्ण हैं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मृतक के परिवार से मिलेंगे।

आसपास के जिलों को हाईअलर्ट पर रखा गया गया है। हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को बहराइच जिले की महसी तहसील के कस्बा महाराजगंज में दुर्गा विसर्जन यात्रा निकाली गई।

डीजे के साथ यात्रा जब एक इलाके में पहुंची तो यहां विवाद हो गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों का आरोप था कि अचानक से दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर उनके डीजे को बंद कर दिया और गली गलौच करने लगे।

जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप था कि जैसे ही शोभायात्रा उनके मौहल्ले में पहुंची तब डीजे पर आपत्तिजनक और उकसाने वाले गाने बजाए जाने लगे।इसको बंद करने के लिए कहा तो विवाद हो गया।

इस बीच पत्थर चलने लगे। फायरिंग हुई और इस घटना में एक युवक रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई। जिसके बाद घटना ने पूर्ण रुप से साम्प्रदायिक रंग ले लिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari