Advertisement
breaking news

Maharashtra Jharkhand Election – आज होगी चुनावों की घोषणा, दोपहर 3:30 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

महाराष्ट्र झारखंड

Maharashtra Jharkhand Election – आज साढ़े तीन बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान चुनाव आयोग करेगा।

Advertisement

Maharashtra Jharkhand Election

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है और 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।

चुनाव आयोग लगभग 50 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी तारीखों की घोषणा कर सकता है। इनमें वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है।

महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इस गठबंधन का मुकाबला महा विकास अघाड़ी से होगा, जिसमें कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एनसीपी-एसपी) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ चुनाव लड़ेगा।

वहीं एनडीए में भारतीय जनता पार्टी के अलावा ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) शामिल हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari