Advertisement
weather update

Cyclone Dana – तेज गति से टकराएगा तूफ़ान, कोलकाता सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान

बंगाल

Cyclone Dana  – बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है के जिसके कारण चक्रवात बन सकता है जो बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ सकता है।

Advertisement

Cyclone Dana 

इसके परिणामस्वरूप तट के पास समुद्र में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफ़ान आ सकते हैं। मौसम विभाग ने चक्रवात के बारे में चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से सोमवार सुबह उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

यह धीरे-धीरे पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 22 अक्टूबर तक तीव्र होकर डिप्रेशन बन जाएगा।

मौसम विभाग ने कहा कि निम्न दबाव और तेज हो सकता है और अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान को जन्म दे सकता है।

Cyclone Dana  – बुधवार, 23 अक्टूबर को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बनने की संभावना है। उसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम में ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ेगा।

चक्रवात के गुरुवार तक तट के करीब पहुंचने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की स्थिति के कारण 20 से 23 अक्टूबर तक तूफानी मौसम का अनुभव होगा।

हवा की गति 40 से 75 किमी प्रति घंटा हो सकती है। एक बार चक्रवात बनने के बाद, गुरुवार को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 90 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

हवा के झोंके 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। उस समय तट के पास समुद्र उग्र होगा। मछुआरों को 21 से 23 अक्टूबर तक गहरे समुद्र यानी मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में और 26 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी में जाने पर रोक लगा दी है।

Weather Update – उत्तर बंगाल में भी बारिश हो सकती है। गुरुवार को जलपाईगुड़ी, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा में गरज के साथ बारिश का अनुमान है। हालांकि, किसी अन्य जिले में मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

गुरुवार, शुक्रवार को कोलकाता में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना और झारग्राम में भारी बारिश हो सकती है।

Weather Update – गुरुवार को दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है जिसमे दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर शामिल हैं। इन जिलों में बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari