Shalimar बना रणक्षेत्र, उतारनी पड़ी RAF

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Shalimar में शनिवार की रात दो गुटों के बीच संघर्ष से इलाका गरमा गया। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए।

Shalimar

स्थिति से निपटने के लिए इलाके में पुलिस के साथ RAF को तैनात किया गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात शालीमार गेट नंबर पांच इलाके में तनाव फैल गया।

पुलिस सूत्रों से पता चला कि घटना की शुरुआत मोबाइल फोन की दुकान से हुई थी। उस दुकान में तोड़फोड़ के भी आरोप लगे थे।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ तैनात कर दी गई है। हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया।

मालूम हो कि घटना में शामिल होने के आरोप में रवि और सुल्तान नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।हावड़ा सिटी पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पड़ोस के ही एक महिला और एक पुरुष के बीच कुछ बात हुई थी।

उसके बाद धीरे-धीरे इलाके के कई लोग शामिल हो गये। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने आकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Share from here