TMC – तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर 500 जरूरतमंदों में कम्बल वितरण

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। TMC के स्थापना दिवस के उपलक्ष में वार्ड 42 तृणमूल युवा कांग्रेस द्वारा स्थानीय आर्मेनियम स्ट्रीट में केक काटा गया।

TMC

कार्यक्रम के आयोजक तृणमूल युवा कांग्रेस वार्ड 42 के सभापति दीपक निगानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, उत्तर कोलकाता सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, जोड़ासांको विधायक विवेक गुप्ता, उत्तर कोलकाता तृणमूल युवा कांग्रेस के सभापति शांति रंजन कुंडू के आह्वान पर 500 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में विधायक विवेक गुप्ता, अशोक ओझा, श्रीधर पाण्डेय, अनिल सिंह, श्याम मिश्रा, राजीव तिवारी, सुरेश पाण्डेय, श्वेता इंदौरिया, शिवशंकर दुबे सहित कई नेतागण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद जमालुद्दीन, मिराज खान, लालू मिश्रा, विजय शर्मा, अशफाक खान, अनिल मिश्रा, शोएब हुसैन, अमृत पाण्डेय, प्रेम दुबे, हृदेश पाण्डेय, आबिद हुसैन, सुरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, जयराम चौधरी, सुबोध चौधरी, अजय बोथरा, कृष्ण श्रीवास्तव, नवल मंडल, ओम गुप्ता आदि सक्रिय रहे।

Share from here