Advertisement

आकाशवाणी पर सुनी मन की बात

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। मानिकतल्ला के ग्वालापाड़ा में आकाशवाणी पर मन की बात सुनी गई। रेडियो के माध्यम से मन की बात सुनने का आयोजन भाजपा उत्तर कोलकाता जिला सचिव लक्ष्मी ओझा ने किया जिसमें सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया।

Advertisement

आकाशवाणी पर पीएम ने दिल्ली के हुनर हाट की चर्चा करते हुए कहा कि मैंने हमारे देश की विशालता, संस्कृति, परम्पराओं, खानपान और जज्बातों की विविधताओं के दर्शन किये। प्रधानमंत्री ने युविका (युवा विज्ञान कार्यक्रम) और इसरो पर भी अपनी बात रखी।

मन की बात सुनने आए लोगों को कार्यक्रम के बाद लक्ष्मी ओझा ने नागरिकता अधिनियम कानून के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं लेकिन इस कानून से देश के नागरिकों को कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

इस दौरान किशन राजपूत, सोनू शाह, प्रदीप यादव, सौरभ राजपूत, अविनाश पात्रा, मुकुंद दुबे, मनीष पांडे, पंकज ओझा सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari