Advertisement

अब हवाई जहाज में यात्रियों को मिलेगी Wifi की सुविधा

देश

नई दिल्ली। अब हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्री अपने मोबाइल, लैपटाप या फिर अन्य उपकरणों में Wifi सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस संबंध में एक आधिकारिक सूचना जारी करके सभी एयरलाइन कंपनियों को इस बात की छूट दे दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले को जहाज यात्रियों के लिए होली से पहले यह एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब भारत के हवाई क्षेत्र में विमानन कंपनियां यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा प्रदान कर सकती हैं। उड़ान के दौरान जब फ्लाइट में मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट वॉच, ई-रीडर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फ्लाइट मोड पर होंगे तो विमान का पायलट यात्रियों के मनोरंजन के लिए उन्हें वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करा सकता है। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा।

वैसे भी, टेलीकाम रेगुलेटरी अथारिटी आफ इंडिया (ट्राई) ने हवाई यात्रा के दौरान डाटा कनेक्टिविटी की सुविधा को पहले ही हरी झंडी दिखा चुका है। डाटा मिलने से यात्री व्हाट्सएप जैसे एप का इस्तेमाल फोन कॉल करने के लिए कर सकते हैं। विमानों में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने के लिए ह्यूजेज कम्युनिकेशन, टाटा टेलनेट और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जैसी तीन बड़ी कंपनियों को लाइसेंस जारी किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari