breaking news

Kolkata – खास कोलकाता में ट्रॉली बैग में मिला शव, 2 महिला हिरासत में…

कोलकाता

Kolkata – खास कोलकाता में एक ट्रॉली बैग से शव मिला है जिसे दो महिलाएं घाट किनारे फेंकने की कोशिश कर रही थी।

Kolkata

शव को फेंकने की कोशिश करते समय स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। घटना अहिरिटोला घाट के पास की है।

बताया गया कि 2 महिलाएं एक टैक्सी से उतरी जिनके पास ट्रॉली बैग था। वे घाट किनारे थी। स्थानीय लोगों को उनका व्यवहार असामान्य लगा।

स्थानीयों ने सवाल जवाब किए तो दोनों महिलाओं ने स्थानीयों से झगड़ा शुरू कर दिया। स्थानीयों ने जब ट्रॉली बैग खोला तो पता चला कि अंदर एक शव था।

स्थानीय लोगों का दावा है कि यह शव किसी महिला का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने पुलिस वाहन के चारों ओर विरोध प्रदर्शन किया। उनका दावा है कि दोनों महिलाएं किसीको मारने और सबूत नष्ट करने के लिए उसके शव को फेंकने आई थीं।

हालांकि हिरासत में ली गई दो महिलाओं का दावा है कि ट्रॉली बैग में रखा शव कुत्ते का है। हालाँकि, स्थानीय लोग इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि यह शव एक महिला का था।

Share from here