भारतीय संस्कृति संवर्द्धन समिति एवं माहेश्वरी सेवा समिति का रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। भारतीय संस्कृति संवर्धन समिति एवं माहेश्वरी सेवा समिति (अंतर्गत माहेश्वरी सभा) के सम्मिलित तत्वावधान में ओसवाल भवन में रक्तदान एवं प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजन में 76 लोगों ने रक्तदान किया। प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप में लगभग 170 व्यक्तियों ने लाभ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया।

प्रधान अतिथि सुभाष मुरारका ने बताया कि एक बार रक्तदान से हम 3 लोगों के प्राण बचा सकते हैं। उन्होंने लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता और उत्साह के लिए बताया कि उन्होंने अभी तक 101 बार रक्तदान किया है।

महेश्वरी सभा के सभापति बुलाकी दास मीमानी ने माहेश्वरी सेवा समिति के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए समितियों को साधुवाद दिया।

वार्ड 22 की पार्षद मीना पुरोहित ने नववर्ष कार्यक्रम, निरंतर संस्कृति के विषयों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सामने लाने के लिए सदस्यों की सराहना की।

पूर्णिमा कोठारी ने दोनों समिति के कार्यों पर प्रकाश डाल रक्तदान का विषय रखा। भारतीय संस्कति संवर्द्धन समिति के राजू भाला ने सेवा गीत लिया।

माहेश्वरी सेवा समिति का परिचय मंत्री अरुण सोनी ने कराया और सेवा कार्यों की जानकारी दी। भारतीय संस्कृति संवर्धन समिति का परिचय आर्य नितिन ने कराते हुए संस्कृति के वैज्ञानिक विषयों के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन मंत्री शैलेश कुमार बागड़ी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बृजेश बागड़ी, राजू भाला, अशोक चांडक, दिनेश कुमार बिहानी, महेश केडिया,

पंचानन भट्ठड़़, राजू लाठ, प्रमोद बागड़ी,आदित्य बिनानी, जतींन सेवक, किशोर दमानी, शिव सोनकर, हिमांशु सोनी, प्रकाश टूआनी, मनमोहन डागा, सुरेश साव, अमित भालोटिया, राम तापड़िया, यश बिनानी, दिनेश केडिया,

पवन गुप्ता, केशव चांडक निखिल बागड़ी
प्रीति सेठिया, सुनीता केडिया, श्रीलता सेवक, ख़ुशी शर्मा सहित अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुरुषोत्तम मिमानी ने मिलेट्स को प्रचार प्रसार के लिये बाजरी का आटा सभी ब्लड डोनर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मनमोहन बागड़ी, तमाघनो घोष, दिनेश पाण्डे, किशन झंवर, पूर्णिमा चक्रवर्ती, गणेश धनानिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Share from here