Advertisement
Mamata Banerjee on Saline Case

Mamata Banerjee Oxford – ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देने लंदन जाएंगी सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता बंगाल

Mamata Banerjee Oxford – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के निमंत्रण पर लंदन जाने वाली हैं।

Advertisement

Mamata Banerjee Oxford

सूत्रों के अनुसार सीएम ममता बनर्जी 21 मार्च को विदेश यात्रा पर रवाना होंगी। वे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देंगी।

ऑक्सफोर्ड में भाषण देने के अलावा ममता बनर्जी के कई अन्य कार्यक्रम भी हैं। वे वहां कुछ उद्योगपतियों से भी बातचीत करेंगे।

इससे पहले ममता को 2020 में ऑक्सफोर्ड यूनियन के निमंत्रण पर भाषण देने का कार्यक्रम था। अंतिम समय में ऑक्सफोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें एक ईमेल भेजकर सूचित किया कि कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2015 में लंदन गई थीं। उनके साथ राज्य के कई तत्कालीन मंत्री भी थे। उस समय ममता बनर्जी बकिंघम पैलेस गयी थीं।

तत्कालीन वित्त मंत्री अमित मित्रा के अलावा कोलकाता के तत्कालीन मेयर शोभन चटर्जी, डेरेक ओ ब्रायन और देव भी उपस्थित थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari