Advertisement
breaking news

Alipurduar – घर से मिला मां का शव, पास के कमरे में बेटा…

बंगाल

Alipurduar – अलीपुरदुआर में चाय बागान के फिटर लाइन में एक घर से महिला का शव बरामद किया गया है। पास के कमरे से बेटे को पकड़ा गया है।

Advertisement

Alipurduar

स्थानीयों के अनुसार शनिवार से उनके घर मे सब शांत था। माँ-बेटे को लोगों ने देखा भी नही। पड़ोसियों को संदेह होने लगा कि आखिर हुआ क्या है?

सोमवार से फैली बदबू से पड़ोसियों को घटना समझ में आने लगी। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने कमरे में मां का शव देखा।

दूसरे कमरे में बेटा था। मृतक का नाम सोमाली तिर्की (60) है। उनका बेटा अबीर तिर्की (30) चाय बागान में काम करता है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने पिछले शनिवार को बेटे और उसकी मां के बीच झगड़े की आवाज सुनी थी। उसके बाद से दोनों को इलाके में नहीं देखा गया।

सोमाली तिर्की की मौत कैसे हुई, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। हासीमारा चौकी पुलिस मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।

क्या बेटे ने अपनी मां की हत्या करने के बाद खुद को दो दिन तक घर में बंद रखा? पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari