Advertisement
breaking news

Ultadanga Accident – तेज गति के डंपर ने पुलिस कियोस्क को मारी टक्कर, हाइट बार भी तोड़ा

कोलकाता

Ultadanga Accident – तेज गति के कारण शहर में एक और दुर्घटना हुई है। घटना उल्टाडांगा की है जहां तेज गति के डम्पर ने नियंत्रण खो दिया और सीधा पुलिस चौकी से जा टकराया।

Advertisement

Ultadanga Accident

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। रात 11 बजे का समय होने के कारण भीड़ नही थी इसलिए एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

बताया जा रहा है कि डम्पर काफी तेज गति से चल रहा था। पहले तो यह पुल की ऊंचाई पर लगे हाइट बार में फंस गया। लेकिन डम्पर की गति इतनी तेज थी कि वह ऊंची पट्टी को तोड़ता हुआ आगे बढ़ गया।

उसके बाद सड़क के ठीक पास में एक पुलिस चौकी से टकरा गया। पुलिस कियोस्क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। तेज आवाज सुनकर स्थानीय निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए।

पुलिस ने डम्पर चालक और सहायक को गिरफ्तार कर लिया है। हाइट बार गिरने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने रात में ही उन्हें हटाने का प्रबंध किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari