Advertisement
breaking news

Call Center – अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश, सरगना सहित 4 गिरफ्तार

कोलकाता

Call Center – साल्टलेक सेक्टर V में अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य सरगना सहित 4 को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Call Center

कुछ दिन पहले बिधाननगर साइबर पुलिस स्टेशन ने जांच कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उस जानकारी के आधार पर सोमवार रात को जांचकर्ताओं ने फिर छापेमारी की।

इस दौरान कथित तौर पर चार और लोगों को गिरफ्तार किया। जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह एक बड़ा गिरोह है। इस अभियान में सरगना शुभ्रनारायण दास मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस दौरान एक मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग एक कॉल सेंटर की आड़ में धोखाधड़ी का गिरोह चला रहे थे।

मूलतः, वे आम लोगों को फोन करते थे और सॉफ्टवेयर सहायता उपलब्ध कराने की बात करते थे। अगर आम लोग उनके जाल में फंस जाते तो वे धीरे-धीरे विभिन्न तरीकों से उनसे पैसे ऐंठ लेते।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari