Advertisement
breaking news

Kolkata Metro – मेट्रो सेवा हुई प्रभावित, व्यक्ति ने….

कोलकाता

Kolkata Metro – रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन पर हुई घटना से कुछ देर तक मेट्रो सेवा प्रभावित हुई है। दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो के सामने एक व्यक्ति के गिरने से हादसा हुआ।

Advertisement

Kolkata Metro

इसके कारण अप व डाउन सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहीं। यात्रियों को परेशानी हुई। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन पर घटना घटी।

हालांकि कोलकाता मेट्रो प्राधिकरण के सूत्रों के मुताबिक आत्महत्या का कोई प्रयास नहीं हुआ, एक यात्री रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से पटरी पर गिर गया। इसके कारण सेवाएं रोक दी गई।

फिलहाल दक्षिणेश्वर से सेंट्रल और कवि सुभाष से टॉलीगंज तक मेट्रो सेवाएं चल रही हैं। कोलकाता मेट्रो जल्द से जल्द सेवाओं को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari