Trump on Tariff – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। जिसके बाद कुल 50% टैरिफ लग गया है।
Trump on Tariff
यह एक्स्ट्रा टैरिफ रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर जुर्माने के तौर पर लगाया गया है। अतिरिक्त टैरिफ के बाद कुछ छूट प्राप्त वस्तुओं को छोड़कर, भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत होगा।
अब एक बार फिर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ट्रंप ने रूस से लगातार तेल खरीद को लेकर और अधिक टैरिफ लगाने की चेतावनी दी।
दरअसल, जब ट्रंप से पूछा गया कि भारतीय अधिकारियों का कहना है चीन जैसे अन्य देश भी रूसी तेल खरीद रहे हैं। आप इन अतिरिक्त प्रतिबंधों के लिए भारत को ही क्यों जिम्मेदार ठहरा रहे हैं?
इस पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ़ आठ घंटे ही हुए हैं। देखते हैं क्या होता है। आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। आपको कई अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे।