breaking news

Building Collapse – शहर में फिर गिरा मकान का हिस्सा, 2 घायल

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Building collapse – शहर में फिर से मकान का हिस्सा गिरने की घटना घटी है। इस बार एंटाली इलाके में मकान का हिस्सा गिरा है।

Building Collapse

डॉक्टर सुरेश सरकार रोड़ के पास स्थित एक मकान का हिस्सा अचानक गिर गया। जिसके कारण 2 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में एक मकान में रहने वाली महिला बताई जा रही है जबकि एक व्यक्ति राहगीर है जो नीचे से गुजर रहा था और मकान का एकांश गिरने से घायल हो गया।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर निगम के अधिकारी, पुलिस पहुँच चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान में कुछ रिपेयरिंग का काम चल रहा था।

Share from here