breaking news

 Udhampur Accident – उधमपुर में CRPF की गाड़ी खाई में गिरी, दो जवानों की मौत, 12 घायल 

जम्मू कश्मीर
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

 Udhampur Accident – जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में CRPF जवानों की गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी है।

 Udhampur Accident

कंडवा इलाके के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। जबकि, 16 जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को कमांड अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर रेक्स्यू टीमें मौजूद हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया। सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं।

वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं।

बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।

Share from here