श्री रामदेव मित्र मंडल कोलकाता का सेवा जत्था रवाना

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। श्री रामदेव मित्र मंडल कोलकाता से पहला जत्था भादवा सेवा कार्य हेतु हावड़ा से रवाना हो गया है।

श्री रामदेव मित्र मंडल कोलकाता

मंडल सचिव पूनम रंगा, वरिष्ठ समाज सेवी हीरालाल किराडू और मेला कमेटी अध्यक्ष बद्रीदास व्यास, सुभाष जोशी के नेतृत्व में जत्था रवाना हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक सुशील कुमार मोहता, संयोजक उपाध्यक राजकुमार मोहता और मंडल कोषाध्यक्ष अशोक व्यास, भादवा सेवा कार्य कोषाध्यक्ष विनय पुरोहित बानू, अनिल व्यास सहित कई लोग रवाना हुए।

इनके साथ रोहित हर्ष, भगवान आचार्य, अरुण व्यास, अनिल व्यास अशोक व्यास, शंभू व्यास, नीजू व्यास आदि भी रवाना हुए जो बीकानेर से पैदल यात्रा शुरू करेंगे।

मंडल का सेवा शिविर 22 से 30 अगस्त तक बीकानेर से रामदेवरा के रास्ते में दियातरा,कान जी सीड, डाली बाई में चलेगा।

जिसमे निःशुल्क चाय नाश्ता, भोजन, चिकित्सा की वयवस्था की गई है। जत्था को हावड़ा स्टेशन पर रवाना करने के लिए दामु व्यास, ठाकुर व्यास, जगदीश हर्ष, राजेंद्र व्यास राजा हर्ष आदि पहुँचे।

Share from here